मनोरंजन
निया शर्मा ने खरीदी नई Mercedes Benz AMG, बोलीं – “AMG: All Money Gone, EMI चालू”

टीवी की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं, इस बार अपनी नई लग्जरी कार को लेकर। हाल ही में उन्होंने अपने कार कलेक्शन में एक शानदार Mercedes Benz AMG जोड़ी है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं।
निया ने कार के साथ पोज़ देते हुए कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा –
“AMG!! All Money Gone, EMI चालू.”
उनका यह मजेदार और सच्चाई भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आया। पोस्ट वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कोई उन्हें नई कार के लिए बधाई दे रहा है तो कोई उनके सेंस ऑफ ह्यूमर और स्टाइल की तारीफ कर रहा है।
निया शर्मा पहले भी अपने डैयरिंग फैशन और बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में रही हैं, और अब उनकी यह नई Mercedes AMG उनके लाइफस्टाइल में एक और लग्जरी टच जोड़ती है।




