प्रधानमंत्री ने जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज थिरु सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने उनके नए कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं और राज्य के लोगों के कल्याण और विकास के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सी. जोसेफ विजय को बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। केंद्र सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *