एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 1.29 लाख, स्नातकोत्तर की सीटें लगभग तीन गुना बढ़कर 86,360 हुई

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में एमबीबीएस सीटों की संख्या 1,09,115 से बढ़कर शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में 1,28,976 हो गई है और स्नातकोत्तर सीटों की संख्या शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में 31,185 से बढ़कर शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में 86,360 हो गई है।

भारतीय चिकित्सा रजिस्टर (आईएमआर) के अनुसार, वर्तमान में पंजीकृत चिकित्सकों की कुल संख्या 15,35,155 है और आयुष चिकित्सा पद्धति में 7,51,768 पंजीकृत चिकित्सक हैं। यह मानते हुए कि एलोपैथिक और आयुष दोनों प्रणालियों में पंजीकृत चिकित्सकों का 80 प्रतिशत उपलब्ध है, देश में डॉक्टर-जनसंख्या अनुपात 1:778 होने का अनुमान है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *