राष्ट्रीय

“सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना में आवास पर लाया गया; अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान शामिल”

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहित देश के सभी महान नेताओं ने शोक जताया।

सुशील मोदी का पार्थिव शरीर उनके पटना के आवास पर लाया गया और उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय, गिरिराज सिंह सहित कई वरीय नेता उनके आवास पर पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने उन्हें ‘एक अच्छे नेता चले गए’ कहकर श्रद्धांजलि अर्पित की।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने सुशील मोदी के निधन पर बोलते हुए कहा कि वे न केवल बिहार के नेता थे, बल्कि पूरे देश के नेता थे। उनके साथ बिहार की करोड़ों जनता और कार्यकर्ता का गहरा संबंध था। सुशील मोदी हमें एक अभिभावक और मार्गदर्शक के रूप में प्रेरित करते थे।

उन्हें हमेशा अच्छे इंसान के रूप में याद किया जाएगा। इस दुखद समय में हमें सबसे बड़ा दु:ख है कि हमारे बीच से एक अच्छा व्यक्ति, एक अच्छे नेता हमें छोड़कर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button