छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीं प्रदेशवासियों को पोला तिहार की शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को पोला तिहार के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं, विशेष रूप से उन्होंने किसान भाइयों को इस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पोला तिहार छत्तीसगढ़ के किसानों का एक महत्वपूर्ण और पारंपरिक त्योहार है,

जो न केवल खेती-किसानी बल्कि पशुधन के महत्व को भी उजागर करता है। यह पर्व किसानों के लिए नई ऊर्जा और उम्मीद लेकर आता है, जिसमें वे अपने बैलों और खेतों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोला तिहार हमारी संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा है। इस दिन बैलों और खेती के उपकरणों की पूजा की जाती है, जिससे किसानों की मेहनत और पशुधन के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है। यह पर्व छत्तीसगढ़ की गहरी जड़ों से जुड़ा हुआ है, जिसमें हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं को समाहित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया, क्योंकि वे मिट्टी के बर्तनों और खिलौनों के साथ खेलते हुए अपनी संस्कृति और परंपराओं से अनजाने में ही जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि पोला तिहार जैसे पारंपरिक त्योहारों का संरक्षण और संवर्धन अत्यंत आवश्यक है, ताकि हमारी समृद्ध संस्कृति और मूल्य अगली पीढ़ियों तक पहुंच सकें।

साय ने आगे कहा कि ये तीज-त्योहार न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाए रखते हैं, बल्कि ये समाज के हर वर्ग को एक साथ लाते हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और अपने पारंपरिक मूल्यों को सहेजें, ताकि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत को और भी समृद्ध किया जा सके।

ये भी पढ़े: 39वें चक्रधर महोत्सव में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button