बिलासपुर। प्रार्थी बलराम बरगाह निवासी ढोलपारा रतनपुर का थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 01/10/2026 को प्रार्थी घर में रात में दरवाजा बंद कर अकेले सोया था सुबह उठा तो देखा कि इसके घर का दरवाजा खुला था, घर के अंदर पेटी में रखे 01 जोड़ी चॉदी का लच्छा, 01 नग ब्रेसलेट, चॉदी का चैन, 01 जोड़ी चुड़ा, 01 सोने का मंगलसुत्र, 01 सोने की फुल्ली, 01 जोड़ी टॉप और पेटी में रखा 10-12 साड़ी कुल कीमती लगभग 1,60,000 रूपये जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम किया गया, इसी तरह प्रार्थी प्रेमदास शास्त्री निवासी सदगुरू कबीर आश्रम के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनाँक 01/10/2026 की रात्रि आश्रम के कमरे में रखे चॉदी के छत्र वजनी करीबन 500 ग्राम कीमती 80,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा आश्रम के कमरे का ताला तोड़कर चोरी कर ले गया, उक्त दोनों रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा टीम गठित की गई थी, अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाई थी, इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति सोने चॉदी को औने-पौने दामों में बेचने के लिये ग्राहक तलाश रहे है कि सूचना पर संदेहियों को थाना लाकर पुछताछ करने पर प्रार्थी बलराम बरगाह निवासी ढोलपारा रतनपुर व सदगुरू कबीर आश्रम रतनपुर में चोरी करना स्वीकार करने से आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये सोने चॉदी के जेवर, कपड़े व नगदी रकम को बरामद कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरी. निलेश पाण्डेय, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. देवानंद चन्द्राकर, आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।
🔶 चोरी के आरोपियों को पकड़ने में चंद घंटे में मिली सफलता।
🔶 सोने चॉदी के जेवर, कपड़े व नगदी रकम कुल कीमती 2,14000 रूपये को किया बरामद
नाम आरोपी –
1. रामकुमार केंवट पिता बेदप्रसाद केंवट उम्र 35 वर्ष निवासी ढोलपारा करैहापारा रतनपुर,
2. जोतराम केंवट पिता धनीराम केंवट उम्र 28 वर्ष निवासी खाल्हेपारा करैहापारा रतनपुर
थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।