रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा एवं विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के कोचों में उपलब्ध मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के चार्जिंग पॉइंट की विद्युत आपूर्ति रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक बंद रखी जा रही है ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस निर्धारित समय का ध्यान रखें तथा रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक अपने मोबाइल फोन आदि को चार्जिंग पर न लगाएं। यात्रियों से यह भी अपील है कि वे अपनी यात्रा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करते समय रेलवे द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें और इस व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।