रिश्तों पर खुलकर बोलीं मलाइका अरोड़ा: “मेरी शर्तों पर ही होगा प्यार”

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस Malaika Arora इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें एक्टर Sorab Bedi के साथ देखा गया, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं।

दोनों को एक इवेंट में साथ देखा गया, जहां वे एक-दूसरे को हग करते और कोजी डांस करते नजर आए। उनकी केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

हालांकि, इन खबरों पर अब मलाइका अरोड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहें अब उन्हें परेशान करने लगी हैं।
उन्होंने कहा, “ये अब इरिटेटिंग हो चुका है। मैं इसे एक मजाक की तरह लेती हूं। अरहान और मैं इन बातों पर हंसते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *