मनोरंजन
शाहिद कपूर की अपकमिंग मूवी की चर्चा, टाउन एक्ट्रेस की एंट्री पक्की

दिल्ली। निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ शाहिद कपूर की अपकमिंग मूवी की चर्चा लंबे समय से चल रही है। विशाल इस मूवी को लेकर काफी समय से काम कर रहे हैं। अब इसकी कास्ट पर निर्देशक ने मंथन करना शुरू किया है। खबर है कि शाहिद की इस मूवी में एक फेमस बी टाउन एक्ट्रेस की एंट्री पक्की हो गई है।
जिसका आधिकारिक एलान खुद विशाल भारद्वाज ने किया है। उन्होंने अभिनेत्री की भूमिका को लेकर भी राज खोला है। आइए शाहिद कपूर की इस अपकमिंग मूवी से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट विस्तार से जानते हैं।
लंबे समय बाद विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी वापसी करने के लिए तैयार है। बीते दिनों इस मूवी को लेकर तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। अब फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने मूवी में एक एक्ट्रेस की एंट्री को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है।