रिहायशी इलाके तक पहुंचा भालू, ग्रामीणों में दहशत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के भालूकोन्हा गांव में भालू की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शनिवार देर रात तालाब पार स्थित शिव मंदिर परिसर में भालू दिखाई दिया। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी हलचल कैद हुई। इसके बाद रविवार को भालू जंगल की ओर जाता दिखाई दिया।

जानकारी के अनुसार, पिछले करीब एक महीने से भालूकोन्हा क्षेत्र में भालू की मौजूदगी बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना देकर भालू को पकड़ने की मांग की है। मंदिर परिसर में एक बार फिर भालू के पहुंचने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।

भोजन की तलाश में बस्तियों तक पहुंच रहे भालू

ग्रामीणों के मुताबिक, भोजन की तलाश में भालू रिहायशी इलाकों तक पहुंच रहे हैं और घरों में रखा तेल व अन्य खाद्य सामग्री खा रहे हैं। उनकी लगातार आवाजाही के कारण लोगों को रात में भी सतर्क रहना पड़ रहा है। कई ग्रामीण सुरक्षा के लिए रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *