अपनों के साथ मनाएं रिश्तों का जश्न, ‘भूत बंगला’ का नया गाना ‘ओ सुंदरी’ रिलीज़

मुंबई। भूत बंगला के अनाउंसमेंट ने तो सबको एक्साइटेड कर ही दिया था, लेकिन अब इसके ट्रेलर ने इस मोस्ट-अवेयटेड हॉरर-कॉमेडी की दुनिया की एक झलक दिखा दी है। कॉमेडी और हॉरर के परफेक्ट ब्लेंड के साथ यह फिल्म एक जबरदस्त फैमिली एंटरटेनर होने वाली है। जहां एक तरफ फिल्म के गानों ने सस्पेंस बना रखा है, वहीं मेकर्स अब एक और नया ट्रैक ‘ओ सुंदरी’ लेकर आए हैं, जो फैमिली के साथ एन्जॉय करने के लिए एक बेहतरीन सेलिब्रेशन सॉन्ग है।

‘भूत बंगला’ का गाना ‘ओ सुंदरी’ आ चुका है और यह पक्का आपकी फैमिली सेलिब्रेशन का मजा बढ़ा देगा। दुल्हन के जोड़े में मिथिला पालकर बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं अक्षय कुमार और वामीका गब्बी अपने डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगा रहे हैं। यह गाना अक्षय और मिथिला के बीच भाई-बहन के प्यारे रिश्ते को बखूबी दिखाता है। काफी समय बाद इतना शानदार और विजुअली रिच फैमिली सॉन्ग देखने को मिला है। हालांकि फिल्म हॉरर-कॉमेडी है, लेकिन यह गाना उसमें एक अलग ही रंग भर देता है।

‘ओ सुंदरी’ को विशाल मिश्रा, नकाश अज़ीज़ और अंतरा मित्रा ने गाया है। प्रीतम के म्यूजिक और कुमार के लिखे बोलों ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। अब बस इंतज़ार है फिल्म के साथ कॉमेडी, हॉरर और ढेर सारी हंसी का मज़ा लेने का।

बालाजी मोशन पिक्चर्स (बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिवीजन), केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से पेश करते हैं अक्षय कुमार, वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव स्टारर ‘भूत बंगला’। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘भूत बंगला’ के पेड प्रिव्यू थिएटर्स में 16 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे से शुरू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *