छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 24 डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को दूसरे वन मंडलों में पदस्थ किया गया है। माना जा रहा है कि इस बदलाव का उद्देश्य वन प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाना तथा विभागीय कामकाज में गति लाना है।

