राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी भीषण आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, सभी 68 यात्री सुरक्षित

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। त्रिवेंद्रम से दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन) जा रही गाड़ी संख्या 12431 राजधानी एक्सप्रेस के एक थर्ड एसी (B-1) कोच में सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के चलते करीब 15 मिनट के भीतर कोच में मौजूद सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

तड़के 5:30 बजे की घटना, सोते हुए जागे यात्री
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के अंतर्गत लूणी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच सुबह करीब 5:30 बजे हुई। जब अधिकांश यात्री सो रहे थे, तभी बी-1 कोच से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। ट्रेन स्टाफ और गार्ड ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए लोको पायलट को सूचित किया और गाड़ी को आपातकालीन स्थिति में रोका गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *