एनएमडीसी बचेली परियोजना में ‘Probity for Prosperity’ पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

बचेली। सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के अंतर्गत एनएमडीसी बचेली परियोजना के सतर्कता विभाग द्वारा बचेली मार्केट क्षेत्र में ‘Probity for Prosperity’ (समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा) विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक आचरण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में डीएवी स्कूल, बचेली के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर सत्यनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से यह दर्शाया कि ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा एक समृद्ध, जिम्मेदार एवं नैतिक समाज की मजबूत नींव हैं।

एनएमडीसी बचेली परियोजना के सतर्कता विभाग की इस पहल का उद्देश्य समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना तथा नागरिकों को अपने दैनिक जीवन में सत्यनिष्ठा और ईमानदारी अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर युवा कलाकारों के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की गई। विद्यार्थियों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को सत्यनिष्ठा के महत्व का संदेश देते हुए समाज में भ्रष्टाचार-मुक्त एवं नैतिक वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *