गर्डर लॉन्चिग कार्य के फलस्वरूप रद्द गाड़ियों का परिचालन रहेगा यथावत

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन बीच किमी 755/08-10 & 07-09 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 380 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है | उक्त रोड अंडरब्रिज निर्माण में रिलीविंग गर्डरों के लॉन्चिग हेतु ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है । इसके फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन रेड रहने की सूचना दी गई थी उसे ब्लॉक को रिस्टोर कर लिया गया है इसलिए यह गाड़ियां पूर्व निर्धारित समय अनुसार संचालित होगी।

जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-

ब्लॉक के कारण रद्द / शॉर्ट टर्मिनेट गाड़ियां अब पुनः संचालित होगी: –

(1) दिनांक 17 एवं 19 अप्रैल 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

(2) दिनांक 17 एवं 19 अप्रैल 2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर

(3) दिनांक 17 एवं 19 अप्रैल 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

(4) दिनांक 17 एवं 19 अप्रैल 2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर

(5) दिनांक 17 एवं 19 अप्रैल 2026 को गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *